रामायण के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भड़के ‘राम’, आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी

By New31 Uttarakhand

‘आदिपुरुष’ के विरोध में उठने वाली आवाजें तेज हो गई हैं। प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म को लेकर हंगामा बढ़ते जा रहा है। इसी बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का बयान सामने आया है। अभिनेता ने वीडियो जारी कर ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। पढ़िए क्या बोले रील लाइफ ‘राम’….

अरुण गोविल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘बहुत समय से मेरे दिमाग में बहुत- सी बातें चल रही हैं। लगता है अब उन बातों को आपके साथ साझा करने का समय आ गया है।

‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे जितने भी पौराणिक ग्रंथ और शास्त्र हैं, ये हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर। मानव सभ्यता के लिए नींव है। इसे न हिलाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है। और इसके साथ किसी तरह का खिलवाड़ या छेड़छाड़ भी ठीक नहीं है।

अरुण गोविल कहते हैं, हमें हमारे शास्त्रों से संस्कार मिलते हैं, जीने का आधार मिलता है। हमारी यह धरोधर ही हमें जीने की कला सिखाती है।

हमारी संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। ऐसे में इसके साथ छेड़छाड़ करना धार्मिक भावनाओं को आहत करना है।’ कोरोना में दिखी धार्मिक शक्ति पर बात करते हुए अरुण गोविल कहते हैं, ‘जब ढाई साल पहले आए कोरोना ने हमारी धार्मिक मान्यताओं को मजबूत कर दिया है।

इतना ही नहीं कोरोना के दौरान जब एक बार फिर से ‘रामायण’ का प्रसारण शुरू हुआ था, तो उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 35 साल पहले बनी रामायण को हमारी युवा पीढ़ी ने पूरी श्रद्धा और आस्था से देखा।’ फिल्म ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स पर निशाना साधते हुए अरुण गोविल कहते हैं, ‘आपको हमारी नीव, जड़ और धार्मिक संस्कृति से छेड़छाड़ करने का कोई हक नहीं है।

आप क्रिएटिविटी के नाम पर धर्म का मजाक नहीं बना सकते हैं।’ वीडियो के अंत में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को पहचान दिलाने के लिए शुक्रिया भी कहा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.