गर्मी की तल्खी बरकरार, आज बौछारें पड़ने के आसार; पढ़ें कैसा रहेगा आपके राज्य का मिजाज

By New31 Uttarakhand

मौसम विभाग के तेज हवा के साथ वर्षा होने के पूर्वानुमान से इतर बुधवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख ही बने रहे…दिन भर धूप खिली रही जबकि वर्षा का कहीं नामोनिशान तक नजर नहीं आया…इतना जरूर है कि बुधवार को अधिकतम तापमान कुछ कम रहा… मौसम विभाग ने अब बृहस्पतिवार को गर्जन वाले बादल बनने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है।

उत्तर से लेकर दक्षिण तक के राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे अधिक बना हुआ है…. पूर्वी भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों के लिए गर्मी को देखते हुए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार,दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी हल्की बरसात हो सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.