उत्तराखंड में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था आय दिन लोगो की जान ले रही है या यु कहे की गरीब लोगो की कमर तोड़ रही है। आपको बता दे बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण आय दिन मरीजों के साथ कोई न कोई अनहोनी की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला कीर्तिंनगर ब्लॉक का है, जहां गांव तक सड़क ना होने के कारण ग्रामीणों ने घायल बुजुर्ग महिला को डंडी-कंडी के सहारे कंधों पर लादकर सड़क तक पहुंचाया। जहां से मरीज को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है। दरअसल थाती डागर ग्राम सभा के कुलेड़ी नामक तोक के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। लोगों को आए दिन गांव तक पहुंचने के लिए तीन किमी खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। हालांकि गांव तक सड़क स्वीकृत है, लेकिन आज तक मार्ग का कार्य नहीं हो पाया है। लोग लंबे समय से मार्ग बनने का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं स्थानीय हर्षवर्धन जोशी ने बताया कि उनकी 62 साल की पत्नी छापा देवी का पाव फिसलने से पैर टूट गया था, जिसके बाद उसे डंडी-कंडी के सहारे तीन किमी पगडंडी को पार कर सड़क तक पहुंचाया गया और वहाँ से उनकी पत्नी को बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है की इस संबंध में कई बार स्थानीय विधायक को अवगत करवाया गया है साथ ही रोड के सर्वे का काम भी हुआ है, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन सकी है। जिससे लोगों को आए दिन मीलों का सफर पैदल तय करना पड़ता है।