फिल्म “पठान ” ने बजाया हर जगह डंका , अब 25 प्रतिशत तक कम हुए टिकट के दाम

By New31 Uttarakhand

जहां एक तरफ NORTH में भी साऊथ की मुवियों का डंका बज रहा था और लोग लगातार साउथ की हिट मूवी जैसे KGF ,RRR ,और KAANTAARA की बात करते नही थक रहे थे ,साथ ही बायकॉट बॉलीवुड भी ट्रेंडिंग में चल रहा था, इसी बीच शारुख खान की नई मूवी पठान ने आकर हर तरफ अपने नाम के झंडे गाड़ दिए…और आज हर जगह पठान मूवी का नाम गूंज रहा है ,लोग ना केवल एक बार बल्कि दो दो बार भी इस मूवी को देखने सिनेमा घरों में पहुंच रहे है .

बता दे की पठान को शारुख खान की अब तक की सबसे सफल फिल्म माना जा रहा है ..जिसे देख कर दुनिया झूम उठी है …पठान ने देश विदेश में कुल 6 दिन में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है …वहीं जिन लोगों ने इस फिल्म को देख लिया है वो सभी किंग खान की तारीफ करते नही थक रहे और शारुख खान के जो फंस ये मूवी टिकट महंगा होने की वजह से नही पा रहे है उन सभी के लिए फिल्म निर्देशक ने ये फैसला लिया है की मूवी के टिकट के दाम 25 प्रतिशत तक कम कर दिए जायेंगे ताकी हर कोई भारतीय इस फिल्म को आसानी से देख सके .

वहीं इस फिल्म की कहानी तुल वहां से पकड़ती है जहां रिसर्च एंड एनालिसिस विंगयानि के (रॉ) के एजेंट कबीर की यूनिट में रहा उसका साथी एजेंट देश से बगावत कर देता है। वजह ये कि देश ने आतंकवादियों के चंगुल से उसकी गर्भवती पत्नी को छुड़ाने के लिए फिरौती नहीं दी। पठान पूछता है, अगर किसी मंत्री की बेटी को छुड़ाना होता तो? ये सियासी किस्सा फिर भी किसी को याद न आए तो आईएसआई की एजेंट का नाम ही रुबाई सईद रख दिया गया है, भारत और पाकिस्तान के दो एजेंटों की प्रेम कहानी ‘टाइगर’ सीरीज की फिल्मों में चल रही है.

YOUTUBE

साथ ही बता दे की यहां पठान और रुबाई की एक और रूमानी दास्तां बन रही है। दोनों मिलते हैं, पठान को धोखा मिलता है। लेकिन फिर भी दोनों मिलते हैं और एक ऐसे आतंकवादी हमले को टालने में लग जाते हैं जिसे अंजाम देने के लिए आईएसआई एजेंट के मुताबिक उसके देश की सरकार भी कभी मंजूरी नहीं देगी। यूं लगता है कि वेद प्रकाश शर्मा या सुरेंद्र मोहन पाठक के किसी उपन्यास के दो एजेंट लुगदी से निकलकर आईमैक्स के बड़े परदे पर प्रकट हो गए हैं।पठान की मोहब्बत बनीं रुबाई के किरदार में दीपिका इस फिल्म का दूसरा आकर्षण हैं। बेशरम रंग’ गाने से कहानी में उनका प्रवेश होता है लेकिन अगले ही दृश्य में उनका रंग बदरंग भी हो जाता है। पूरी कहानी में किसी किरदार का रंग अगर पल पल बदलता है तो वह दीपिका का ही है.

वहीं जिस तरह से पठान लगातार सबके दिलों में अपनी छाप छोड़ रही है …उसे देख कर लग रहा है की जो लोग इस फिल्म का बायकॉट कर रहे थे उन लोगों का इस फिल्म या किंग खान पर कोई असर नही पड़ा है ..और सभी इस फिल्म की वाह वाई करते नजर आ रहे है .

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.