पौड़ी में बना हुआ है बाघ का खौफ… प्रभावित क्षेत्रों में 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल

By New31 Uttarakhand

पौड़ी के बाघ प्रभावित क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में अवकाश आगामी 26 अप्रैल तक बढ़ गया है। जिलाधिकारी ने स्कूलों में अवकाश घोषित करते हुए आदेश जारी कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

साथ ही आपको बता दें की जिला प्रशासन ने जनपद के रिखणीखाल व तहसील धुमाकोट में बाघ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षा के लिहाज से आगामी 26 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।बीते 13 व 15 अप्रैल को बाघ ने ब्लाक रिखणीखाल व तहसील धुमाकोट में दो ग्रामीणों को अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद यहां वन विभाग के साथ प्रशासन डेरा डाले हुए हैं.

वहीं जिलाधिकारी पौड़ी ने बीते 17 अप्रैल को प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की थी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बाघ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से बीते 18 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया था ,जिसे बढ़ाकर बीते 21 अप्रैल तक कर दिया गया था लेकिन अब 26 अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिये गये है .

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.