लगातार हो रही ‘पठान’ की चांदी, ‘थुनिवु’-‘वारिसु’ के कलेक्शन में भी आया उछाल

By New31 Uttarakhand

अगर इस वक्त किसी से फिल्म और सिनेमा की बात की जाए तो ‘पठान’ का नाम खुद जुबां पर आ जाएगा, आखिर शाहरुख खान की यह फिल्म कमाल ही ऐसा कर रही है ,और ‘पठान’ को रिलीज हुए आज पांचवा दिन है। अगर इसके पिछले चार दिनों के कलेक्शन पर बात करें तो इसने ताबड़तोड़ कमाई की है।

साथ ही आपको बता दे की पठान’ से अगले दिन रिलीज हुई फिल्म ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ इसके सामने पानी भरती नजर आ रही है। हालांकि, सिनेमाघरों में पहले से लगीं साउथ की दो फिल्में-‘थुनिवु’-‘वारिसु’ की कमाई में एक बार फिर उछाल देखा गया है।

YOUTUBE

वहीं सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी और शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘पठान’ ने शानदार अंदाज में अपना खाता खोला। पहले ही दिन 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने विरोधियों को करारा जवाब दे दिया।

जानकारी के मुताबिक पहले दो दिन जबरदस्त कलेक्शन करने वाली ‘पठान’ के तीसरे दिन के कारोबार में कुछ गिरावट आई थी, लेकिन चौथे दिन इसे शनिवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है, और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 55 करोड़ का कलेक्शन किया है,वहीं ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 221.75 करोड़ रुपये हो गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.