केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने के लिए बढ़ाया, सितम्बर 2022 तक रहेगी जारी

By New31 Uttarakhand

मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अप्रैल 2022 से बढाकर सितम्बर 2022 तक कर दिया है | प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी सूचना दी है | इस योजना से 80 करोड़ से अधिक नागरिको को लाभ मिलेगा | इस योजना में प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है | इस योजना के तहत प्रति परिवार को लगभग दोगुना राशन मिल रहा है। इस साल मार्च तक 759 लाख टन अनाज का वितरण हो चुका है। खास बात है कि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति देश के किसी कोने में इस योजना का लाभ ले सकता है। इस साल अप्रैल से सितंबर तक 80 करोड़ जनता को मुफ्त में राशन देने से सरकार पर 80 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट पर कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- भारत का साम‌र्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।’

योजना की बढ़ती गई समय सीमा

इस योजना की शुरुआत सीमित अवधि के लिए की गई थी लेकिन जरूरतों को देखते हुए इसकी समय सीमा बढ़ती चली गई। इस साल 31 मार्च 2022 को मुफ्त राशन योजना की अवधि समाप्त हो रही थी। माना जा रहा है कि यूक्रेन संकट की वजह से बढ़ रही महंगाई को देखते हुए सरकार ने गरीबों से जुड़ी अन्न योजना को जारी रखने का फैसला किया है, ताकि उन पर अनाज खरीदने का आर्थिक भार ना पड़े ।

Date : 27th March 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.