वायरल पहाडी रनिंग ब्वॉय प्रदीप के घर अल्मोड़ा पहुंची प्रशासन की टीम

By New31 Uttarakhand

प्रदीप का वीडियो वायरल होने के बाद अब उत्तराखंड में उनके घर पर प्रशासन की टीम पहुंची और उनके माता-पिता का हालचाल जाना. दिन में नौकरी और रात को सेना में भर्ती के लिए नोएडा में 10 किलोमीटर की दौड़ लगाने वाले प्रदीप मेहरा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. आम लोगों से लेकर उद्योगपति, और खिलाड़ी से लेकर फिल्म स्टार तक उसकी तारीफ कर रहे हैं.उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में चौखुटिया में रहने वाले प्रदीप नोएडा में एक निजी फूड कंपनी में काम करते हुए सेना में नौकरी के लिए रात को दौड़ कर अपने रूम तक पहुंचते हैं.प्रदीप के संघर्ष को देखते हुए लोगों ने उसे फेसबुक के जरिए उत्तराखंड के हीरो के ताज से नवाज दिया

प्रदीप का पैतृक घर भी हो चुका है क्षतिग्रस्त

नोएडा में ही प्रदीप का बड़ा भाई पंकज मेहरा भी एक निजी कंपनी में कार्यरत है. दोनों साथ में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. प्रदीप के पिता त्रिलोक सिंह मेहरा धनाड़ गांव में ही रहते हैं. वो काफी गरीब हैं और उनका पैतृक घर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है. वहां अब कोई नहीं रहता है|

प्रदीप का वीडियो वायरल होने के बाद अल्मोड़ा प्रशासन की टीम भी प्रदीप के गांव पहुंची जहां उन्होंने प्रदीप के पिता से मुलाकात की. चौखुटिया ब्लॉक के ढनाड़ गांव में रहने वाला प्रदीप का परिवार बेहद गरीब है. जिला प्रशासन की ओर से चौखुटिया के तहसीलदार हेमंत मेहरा और राजस्व उपनिरीक्षक शेखर आर्य प्रदीपप्रदीप के गांव ढनाड़ पहुंचे. वहां उन्होंने प्रदीप के पिता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना.

12वीं के बाद प्रदीप को आर्थिक तंगी के चलते माता-पिता उसे आगे पढ़ा नहीं पाए

तहसीलदार हेमंत मेहरा ने बताया कि प्रदीप के घर में बिजली, पानी की व्यवस्था है. उनकी मां बीमार है जिनका इलाज चल रहा है, इसलिए प्रदीप के परिवार को आर्थिक मदद की जरुरत है. उन्होंने बताया कि प्रदीप के पिता त्रिलोक सिंह मेहरा से इस संबंध में अर्जी ले ली गई है और साथ ही उच्चाधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी गई है.परिवार की गरीबी का आलम यह था कि 12वीं के बाद प्रदीप के माता-पिता उसे आगे पढ़ा नहीं पाए और वह नोएडा में एक निजी कंपनी काम कर अपने सपने पूरे करने के लिए जुट गया. प्रदीप ने राजकीय इंटर कालेज तड़ागताल से 12वीं की परीक्षा पास की है. घर की खराब आर्थिक हालत के बाद बीते साल नौकरी के लिए नोएडा आ गया था.

परिवार वर्तमान में इंदिरा आवास के पैसे से बने मकान में रहता है

वर्तमान में प्रदीप का परिवार इंदिरा आवास के पैसे से बने मकान में रहते हैं. प्रदीप की मां बीना मेहरा बीते दो साल से बीमार है और एक साल पहले वह दिल्ली के नागलोई में अपनी बहन के पास रहकर इलाज करा रही थी, वह पिछले दो साल से टी बी रोग से ग्रस्त है| त्रिलोक सिंह को उनके बेटे प्रदीप का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने की जानकारी उनके आसपास के लोगों ने दी. इस खबर को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि उनके बच्चों का भला हो, वह कुछ बन जाए यही चाहते हैं|

Date : 23rd March 2022

Penned By Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.