अग्निकांड में बचाव कार्यों में लापरवाही होने पर तहसीलदार और पटवारी भी निलंबित,कानूनगो का भी हुआ तबादला

By New31 Uttarakhand

बता दें की त्यूनी अग्निकांड में राहत और बचाव कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी रूप सिंह और पटवारी रायगी क्षेत्र श्याम सिंह तोमर को भी निलंबित कर दिया है।

वहीं अग्निशमन उपकरणों का सही से रखरखाव न करने और लापरवाही बरतने पर रजिस्ट्रार कानूननो त्यूनी देवराज पुंडीर का तबादला चकराता तहसील में कर दिया गया है,तहसीलदार चकराता केशवदत्त जोशी को तहसील त्यूनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है,और फिलहाल उन्हें त्यूनी भेज दिया गया है।

साथ ही आपको बता दें की चकराता के रजिस्ट्रार कानूनगो तिलकराम जोशी को तहसील त्यूनी स्थानांतरित किया गया है। वहीं बिना अनुमति क्षेत्र से नदारद रहने पर एसडीएम त्यूनी ने तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया।

वहीं हनोल क्षेत्र के पटवारी को रायगी क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा गया है,बता दें कि राहत एवं बचाव कार्य का जाजया लेने पहुंचीं जिलाधिकारी से स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो और पटवारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.