भारत-विंडीज के बीच आज पहला वनडे, रवींद्र जडेजा के खेलने पर सस्पेंस ।

By New31 Uttarakhand

टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी| इस सीरीज में शिखर धवन भारतीय टीम की क TIT करेंगे, ऐसे में वनडे प्रारूप में खेल रहे शिखर अपने करियर में दूसरी बार किसी सीरीज में भारत की अगुवाई करने जा रहे हैं, कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए विश्राम दिया गया।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचें की वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला है. शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है. यह सीरीज ऐसे समय में हो रही है, जब वनडे क्रिकेट को लेकर चर्चा जोरों पर है. बेन स्टोक्स के अचानक वनडे से संन्यास लेने के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट के बिजी शेड्यूल को लेकर चर्चाओं का बाजार और भी गर्म है. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे पोर्ट ऑफ स्पेन शुरू होगा।

घुटने में लगी चोट
वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को झटका लग सकता है क्योंकि उप कप्तान रवींद्र जडेजा का घुटने की चोट के चलते खेलना तय नहीं है| पहले वनडे की शुरुआत से पहले जडेजा की उपलब्धता पर फैसला किया जाएगा क्योंकि टीम प्रबंधन चोट के आकलन के बाद मेडिकल टीम से परामर्श कर रही है, हो सकता है कि, जडेजा को अब वनडे सीरीज लिए आराम दिया जाए| अगर रवींद्र जडेजा बाहर होते हैं, तो भारत को युजवेंद्र चहल के साथ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल का प्लेइंग इलेवन में चयन करना होगा|
फिलहाल वनडे प्रारूप में खेल रहे शिखर धवन अपने करियर में दूसरी बार किसी सीरीज में भारत की अगुवाई करने जा रहे हैं क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए विश्राम दिया गया है| उनके अलावा मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या और विराट कोहली को भी आराम दिया गया है| ऐसे में शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और वह इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

2009-2019 के बीच भारत और वेस्टइंडीज ने कैरिबियाई जमीं पर कुल 17 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 10 और वेस्टइंडीज ने चार मैच जीते हैं, वहीं तीन मैच का नतीजा नहीं निकला. ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 22 वनडे सीरीज हुई हैं, इनमें वेस्टइंडीज ने आठ और भारत ने 14 सीरीज अपने नाम किया है| दोनों टीमों के बीच कुल 136 वनडे इंटरनेशनल मैना हुए हैं जिसमें 67 मुकाबलों में भारत को जी हासिल हुई है. वहीं वेस्टइंडीज ने 63 मैच जीते और दो मैच टाई रहे. इसके अलावा चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

कौन करेगा धवन के साथ ओपनिंग?
यह देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज के पहले मैच में धवन के साथ कौन पारी का आगाज करता है. शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है. वह धवन के साथ लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन संयोजन बनाएंगे. लेकिन टीम में शामिल ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ भी ओपनिंग की रेस में हैं।

विंडीज का हालिया प्रदर्शन खराब
उधर वेस्टइंडीज का हाल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है| उसे बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने वापसी की है और इससे निकोलस पूरन की अगुवाई वाली टीम में संतुलन पैदा हुआ है. कैरेबियाई टीम कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की कोशिश करेगी, जिनमें बल्लेबाजी भी शामिल है|

PENNDE BY- SONIYA RANA
DATE- 22-07-2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.