सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है बता दे पीठ ने कहा कि चुनावों से 48 घंटे पहले हम केजरीवाल को पर्याप्त समय दे रहे हैं जिसके केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी लेकिन उन्हें दो जून को सरेंडर करना होगा। साथ ही तिहाड़ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर ट्रायल कोर्ट जाएगा। फिर ट्रायल कोर्ट में बेल बॉन्ड भरा जाएगा, जिसके बाद ट्रायल कोर्ट रिलीज आर्डर तैयार करके तिहाड़ जेल प्रशासन को भेजेगा।
वही ट्रायल कोर्ट का रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद ही अरविंद केजरीवाल को जेल प्रशासन रिलीज करेगा। वही इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि ईडी दिल्ली के शराब घोटाले में आज ट्रायल कोर्ट में आबकारी नीति मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। साथ ही सूत्रों का कहना है कि इस चार्जशीट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। बता दें कि केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद वह 10 दिन तक ईडी की हिरासत में रहे थे। वही एक अप्रैल को ट्रायल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।