गदर 2′ से पहले ‘चुप’ फिल्म से वापसी कर रहे हैं सनी देओल

गदर 2' से पहले 'चुप' फिल्म से वापसी कर रहे हैं सनी देओल
गदर 2' से पहले 'चुप' फिल्म से वापसी कर रहे हैं सनी देओल
By New31 Uttarakhand

‘अमिताभ बच्चन’ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘चुप’ से फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। सनी देओल आजकल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं ।शनिवार को ‘चुप’ का खतरनाक टीजर रिलीज किया गया जिसे इंडस्ट्री के महानायक ‘अमिताभ बच्चन’ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में पहली बार फैंस को साउथ के एक्टर दुलकर सलमान का काफी अलग अंदाज़ दखने को मिला । जी हां इस फिल्म में दुलकर का डार्क और सनकी लुक देखने को मिला। वहीं अब सुनने में आया है कि फिल्म में सनी देओल जल्द ही नज़र आने वाले हैं जिससे फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

‘गुरु दत्त साहब’ की बर्थ एनिवर्सरी पर किया रिलीज़

‘चुप’ का टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म निर्देशक ‘आर बाल्की’ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ का टीजर ‘गुरु दत्त साहब’ की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर रिलीज़ किया है । साथ ही यह फिल्म गुरु दत्त साहब को एक श्रद्धांजलि है। ‘सनी देओल’ के साथ-साथ ‘दुलकर सलमान’ भी फिल्म के टीजर में नजर आ रहे हैं और साथ ही ‘पूजा भट्ट’ भी इस फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है ‘चुप’

अब आपको इस फिल्म के टीजर के बारे में बताए तो इस फिल्म के टीजर के शुरुआत सलमान दुलकर से होती है जिसमे वो पेपर को काटकर फूल बनाते हुए नजर आते हैं। सलमान दुलकर गुरु दत्त साहब की फिल्म कागज के फूल का गाना ‘वक्त ने किया क्या हसीं सितम’ की धुन पर हैप्पी बर्थडे गाते हुए नजर आ रहे हैं । जिसके बाद वे कागज को कैंची से काटकर उस फूल का एक गुलदस्ता बनाते हैं और एक लड़की को दे देते हैं। जिसे देख कर वह लड़की बोलती है कि ‘गुरु दत्त के बर्थडे पर कागज के फूल, को उस वक्त बहुत क्रिटिसाइज किया था। जिसके बाद ही सनी देओल टीजर में नजर आते हैं और बैकग्राउंड से आवाज आती है ‘चुप’।

आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। पिछले साल डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘उनके पास इस कहानी का आइडिया काफी लंबे समय से था , जिसके बाद अब जाकर वो इस कहानी को पर्दे पर ला पाएं हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.