उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों मुंबई दौरे पर गए हुए हैं. उत्तर प्रदेश में भविष्य में बनने जा रही फिल्म सिटी को लेकर योगी आदित्यनाथ दौरे पर गए हैं. मुख्यमंत्री ने इस दौरान यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कई बिजनेसमैंस के साथ आइडियाज साझा किए. ऐसे में सुनील शेट्टी ने बॉयकॉट ट्रेंट को लेकर योगी आदित्यनाथ से खास बातचीत की.

जानकारी के अनुसार सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड की इमेज को लेकर योगी आदित्यनाथ से कहा कि इंडस्ट्री में 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स नहीं लेते हैं. जिस बॉलीवुड के दम पर भारत की कहानियां बाहरी देशों तक पहुंची और संगीत ने सबको जोड़ा. उस बॉलीवुड की इमेज को मौजूदा समय में काफी गलत बनाया गया है.

बायकॉट ट्रेंड
बता दें कि
योगी आदित्यनाथ से सुनील शेट्टी ने गुहार लगाई है कि इंडस्ट्री के खिलाफ चल रहे बाकॉट ट्रेंड को रोकना चाहिए. इस ट्रेंड से इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंच रहा है. सुनील शेट्टी ने साथी ही इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की भी गुजारिश की. एक्टर का कहना है कि इससे बायकॉट ट्रेंड पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी.