हल्द्वानी में गौलापार के ग्रामीण प्रदर्शन के लिए पहुंचे उपजिलाधिकारी कार्यालय

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी में गौलापार सुल्तान नगरी से आए सैकड़ो लोगों ने उन्हें पंचायत चुनाव में वोट डालने की अधिकार दिए जाने की मांग की। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2008 तक वह पंचायत चुनाव में मतदान करते थे और उसके बाद उनसे मतदान करने का अधिकार छीन लिया गया। वह लोकसभा और विधानसभा में तो वोट डालते हैं लेकिन पंचायत चुनाव में उनका मतदान देने का अधिकार छीन लिया गया है। जिसके चलते सुलतान नगरी के सभी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आगामी पंचायत चुनाव में उन्हें वोट डालने का अधिकार फिर से दिया जाए अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.