हल्द्वानी M B P G : टैबलेट का फर्जी बिल लेकर पहुंचे विद्यार्थी, महाविद्यालय द्वारा बिलों को लेकर सख्ती हुई तो विद्यार्थीयों द्वारा उठाया गया कदम।

By New31 Uttarakhand

एमबीपीजी महाविद्यालय में विद्यार्थी टैबलेट के फर्जी बिल लेकर पहुंच गए। जब उनकी जांच पड़ताल की गई तो मामला सामने आया। इन विद्यार्थियों को चेतावनी जारी करते हुए पक्के बिल लाने को कहा गया है। फर्जी बिल का मामला सामने आने पर महाविद्यालय में अब एक कमेटी बनाकर बिलों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।

इंटर पास करने के बाद महाविद्यालय में प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए किस्त दी जा रही है। टैबलेट के लिए विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये की राशि उनके खाते में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। एमबीपीजी महाविद्यालय में 8796 विद्यार्थियों को पहले चरण में पंजीकृत किया गया था। इनमें अब तक 6315 को टैबलेट मिल चुका है। फर्जी बिलों को लेकर सख्ती हुई तो अब तक 10 विद्यार्थियों के गलत बिल पाए गए।
टोटल विद्यार्थीयों में से 6000 विद्यार्थीयों ने पैसा लिया पर बिल 4000 ने दिया 2000 को जमा करने को कहा गया तो विद्यार्थीयों ने यह काम किया

नोडल अधिकारी डॉ. कमरुद्दीन ने बताया कि 10 विद्यार्थियों के बिल जांच में फर्जी पाए गए हैं। उन्हें चेतावनी देते हुए पक्के बिल लाने को कहा है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को इस तरह की हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि एक कमेटी बनाकर बिलों की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.