राज्य में हो रही है हेली सेवा के नाम पर ठगी, STF ने की 15 से अधिक फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

By New31 Uttarakhand

ये तो सभी जानते है की चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और हेली सेवा की बुकिंग भी जोरों पर चल रही हैं। इसे देखते हुए साइबर ठग भी सक्रिय हैं। चारधाम यात्रा की हेली सेवा के नाम पर फर्जी वेबसाइट चलाकर ठगी की जा रही है। वहीं उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हेली सेवा के नाम पर ठगने वाली 15 से वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। इन वेबसाइटों से लगातार ठगी की शिकायतें सामने आ रही थी।

साथ ही आपको बता दें की एसटीएफ ने लोगों को सलाह दी है कि वह बुकिंग करने से पहले इन वेबसाइटों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। दरअसल, उत्तराखंड के केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर लगातार यात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं। इस तरह की कई शिकायतें अभी तक दर्ज हो चुकी है। चूंकि अभी चारधाम यात्रा चरम पर है, इसलिए ठग असली साइटों से मिलती-जुलती वेबसाइट तैयार कर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने जांच के बाद 15 से अधिक ऐसे वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है, जिनसे ठगी की शिकायत मिल चुकी ,या ठगी की संभावना है ,और एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि वह हेली सेवा बुकिंग से पहले जिसे वेबसाइट से बुकिंग कर रहे हैं, उसके बारे में जानकारी एकत्र कर लें। जिसे कि ठगी का शिकार न हो।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.