भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया अपने पद से इस्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाए कई गंभीर आरोप

By New31 Uttarakhand

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | इतना ही नहीं मुन्नीलाल ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए संगठन से इस्तीफा भी दे दिया है | भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है साथ ही भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है ।

हरिद्वार में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे की ओर से अपने पद से इस्तीफा देने की बड़ी खबर सामने आई है | आपको बता दे कि भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भीम आर्मी का जो कार्य था,वह अब नहीं हो रहा हैं | भीम आर्मी दलितों के हितों पर काम कर रही थी, जो अब नहीं हो रहा है | साथ ही उन्होंने कहा कि भीम आर्मी अब रास्ता भटक चुकी है, दलित समाज की अपेक्षाएं भी खत्म होती जा रही है | उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि अब सिर्फ गुटबाजी हो रही है | उन्होंने भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर भी तंज कसते हुए कहा कि संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के उदासीन रवैये एवं गुटबाजी, मनमानी के चलते संगठन की छवि लगातार धूमिल होती जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की ओर से भीम आर्मी को खत्म करने की बात और संगठन को खत्म करने की बात कहे जाना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है | उन्होंने कहा कि हम समाज सेवा के लिए भीम आर्मी से जुड़े थे, लेकिन अब भीम आर्मी रास्ता भटक चुकी है | इसलिए हम अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं | साथ ही कहा की अभी राष्ट्रीय स्तर पर भीम आर्मी में बहुत बड़ी उठा-पटक होने वाली है |

Date: 25-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.