गंगा नदी के प्रदुषण को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए केंद्र सरकार व् राज्य सरकार के तहत कई कार्यो ,परियोजनाओ को किया जा रहा है. जिससे जल प्रदुषण को नियत्रित किया जाये. इस बार केन्द्र सरकार से नमामि गंगे परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी गई है|
क्या है नमामि गंगे योजना
नमामि गंगे , गंगा संरक्षण मिसन है जिसे सरकार ने गंगा नदी के प्रदुषण को समाप्त करने के उदेशय से 2014 में केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया|
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली दौरे के समय पीएम (मोदी) , केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की|
इस मुलाकात में उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए तमाम चर्चा की थी उस दौरान केंद्र ने भी कई योजनाओ पर कार्य करने की बात कही थी| नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा नदी जल प्रदुषण को नियंत्रित करने के साथ ही गंगा तट को सार्वजानिक सुविधओं व् विकास के लिए 25 करोड़ की तीन परियोजनाओं को राष्टीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय कि 43 वी कार्यकारी समिति की बैठक में मंजूरी दी गई. जिसके लिए पीएम (मोदी) और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री को इसके लिए धन्यबाद दिया|
Date- 14.07.2022
Pennde By- Pooja Bhatt