आलिया-रणबीर के रिसेप्शन में जुटे सितारे, गौरी-शाह रुख, अर्जुन-मलाइका ने जमाया रंग

By New31 Uttarakhand

आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन चुकी हैं। इनकी रिसेप्शन पार्टी को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे, तो बता दें कि इस जोड़े ने शनिवार को अपने घर वास्तु में ही शादी की पार्टी दी। शादी की ही तरह ये फंक्शन भी काफी प्राइवेट था, जिसमें घरवालों के अलावा कुछ करीबी लोग पहुंचे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर और बहू आलिया भट्ट की रिसेप्शन पार्टी में बेटी रिद्धिमा कपूर और दामाद भरत साहनी के साथ पहुंचीं। इस दौरान दोनों मां-बेटी अपने लुक से कहर ढा रही थीं। नीतू कपूर ग्रीन कलर की शिमर वाली ड्रेस में काफी सुदंर लग रही हैं। इस लुक को नीतू ने सिंपल मेकअप और कर्ली बालों से पूरा किया। वहीं, रिद्धिमा ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का जश्न अब तक खत्म नहीं हुआ है। 14 अप्रैल को कपल ने निजी समारोह में शादी रचाई, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त नजर आए। जो इसी घर में हो रही है। आलिया और रणबीर ने अपनी शादी की तरह रिसेप्शन भी काफी प्राइवेट रखा, जिसमें घरवालों के अलावा कुछ करीबी लोग पहुंचे हैं, जिसके वीडियो सामने आने लगे हैं।

Date: 17-April-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.