स्टार गायिका अभिलिप्सा पांडा बद्रीनाथ और केदारनाथ में करेंगी भजन परफॉर्मेंस,जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने भेंट की। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय तथा भजन गायिका अभिलिप्सा के माता पिता भी मैजूद थे।

जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अभिलिप्सा पांडा को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी के द्वारा संगीत जगत में अपनी पहचान बनायी है ,जो युवाओं के लिये भी प्रेरणादायी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामाना करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा का अक्षय तृतीया यानी के आज से शुभारम्भ हो रहा है और भगवान केदारनाथ ,बद्रीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर अभिलिप्सा के भजन गायिकी कार्यक्रम को उन्होंने चारधाम यात्रा के लिये भी सुखद बताया।

साथ ही आपको बता दें की अभिलिप्सा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें संगीत शिक्षा विरासत में मिली है और बचपन से ही उनकी शास्त्रीय संगीत और नृत्य में रूचि रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.