पहाड़ की वादियों में पहुंचे स्टार कपल ,रितेश ,जेनेलिया ने बिताए सुकून भरे दिन

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड के स्टार कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा देशमुख अपनी शादी की सालगिरह मनाने पहाड़ों की रानी पहुंचे थे बता दे की ये कपल चार दिन तक मसूरी रोड पर बने एक रिजॉर्ट में रुके और यहां पर इन दोनों ने सुकून भरे चार दिन बिताए और पहाड़ों की वादियों का आनंद लिया।

बता दे की रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की तीन फरवरी को शादी की सालगिरह होती है,वहीं इस कपल ने इस बार अपनी शादी की ग्यारहवीं सालगिरह मनाई है। इस दौरान देहरादून में प्रोड्यूसर सुमित अदलखा के साथ रितेश देशमुख और जेलिनिया डिसूजा देशमुख की मुलाकात हुई।सुमित ने बताया कि रितेश और जेलिनिया उत्तराखंड में अपनी शादी की सालगिरह मनाने देहरादून आए हुए थे और यहां एक निजी रिजॉर्ट में चार दिन से ठहरे थे।

वहीं रितेश जेलिनिया ने मसूरी की वादियो का आनंद लिया, ट्रैकिंग की, उत्तराखंड के व्यंजन खाए और साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में लगातार हो रही शूटिंग्स के लिए उत्तराखंड की खूबसूरती और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार की फिल्म नीति की तारीफ की।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की एक टूरिज्म वाला राज्य है और ज्यादा से ज्यादा फिल्म की शूटिंग यहां होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.