होस्ट कराने की स्थिति में नहीं है श्रीलंका क्रिकेट, एशियन क्रिकेट काउंसिल को दिया राजनीतिक संकट का हवाला

By New31 Uttarakhand

श्रीलंका क्रिकेट ने अगस्त आखिरी में होने वाले एशिया कप की मेजबानी करने में असमर्थता जताई है|
श्रीलंका फिलहाल एशिया कप 2022 की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं है. श्रीलंका क्रिकेट ने खुद यह बात बुधवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल से कही. इसके पीछे देश के आर्थिक और राजनीतिक संकट का हवाला दिया गया है. देश में छाए संकट के चलते हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट ने लंका प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन को भी टाल दिया था।

एशियन क्रिकेट काउंसिल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘श्रीलंका क्रिकेट ने जानकारी दी है कि उनका देश वर्तमान में राजनीतिक और आर्थिक संकट से घिरा हुआ है. फॉरेन एक्सचेंज जैसी चीजों में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में 6 टीमों के इस बड़े आयोजन की मेजबानी करने के लिए यह आदर्श स्थिति नहीं है।

ACC के अधिकारी ने यह भी बताया कि श्रीलंका क्रिकेट इस टूर्नामेंट को यूएई और अन्य किसी भी देश में आयोजित करने के लिए तैयार है. अगले कुछ दिनों में एशिया कप की मेजबानी को लेकर आधिकारीक एलान कर दिया जाएगा।

ACC अधिकारी ने कहा, ‘यूएई अभी आखिरी रिप्लेसमेंट नहीं है. कोई अन्य देश भी इस टूर्नामेंट का आयोजन कर सकता है. अगर श्रीलंका यूएई में यह टूर्नामेंट होते देखना चाहता है तो उसे पहले अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से इसके लिए अनुमति लेनी होगी. श्रीलंका में एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तय किया गया था. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. यहां 6 टीमें हिस्सा लेंगी।

22 जुलाई को सामने आ सकता है एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल

एशिया कप 2022 को लेकर 22 जुलाई को एशियाई क्रिकेट परिषद ऐलान कर सकता है। इसी दिन वेन्यू और पूरे शेड्यूल का ऐलान संभव है। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश आदि देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पता चला है कि इसका प शेड्यूल भी करीब करीब तैयार है और ब ऐलान का इंतजार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। खास बात ये भी है कि यूएई इंटरनेशनल मैचों का एक बड़ा केंद्र बन गया है।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट मानी जाने वाली लीग आईपीएल का भी आयोजन भारत में नहीं हो पाया था, तब यूएई में हीहुआ था। यूएई में तीन स्टेडियम हैं, जहां एशिया कप के सभी मैच आयोजित कराए जा सकते हैं। दुबई, आबुधाबी और शारजाह मे ही आयोजन संभव है बात का है कि इसके वेन्यू का फाइनल ऐलान हो और इसके साथ ही शेड्यूल पता चले, ताकि साफ हो जाए कि किस दिन कौन सा मैच खेला जाएगा।

PENNDE BY- SONIYA RANA
DATE-21/07/2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.