sports news: पारी और 132 रन से जीता पहला मैच भारत ने , दूसरी पारी में 91 रन पर सिमटे आस्ट्रेलिया.

By New31 Uttarakhand

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने पारी और 132 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया और 223 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 91 रन पर सिमट गई और मैच पारी और 132 रन से हार गई।

YOUTUBE

मोहम्मद शमी ने स्कॉट बोलैंड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 91 रन पर समेट दी। उन्होंने बोलैंड को विकेटों के सामने फंसाया। दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ 25 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन इस मैच के हीरो रहे। जडेजा ने सात विकेट लिए और 70 रन बनाए। वहीं, अश्विन ने 23 रन बनाने के साथ आठ विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पूरे मैच में कोई खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं लगा सका। हालांकि, गेंदबाजों में टॉड मर्फी ने अपने डेब्यू मैच में सात विकेट लेकर शानदार शुरुआत जरूर की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.