Snowfall In Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ में हुई साल की पहली बर्फबारी, मौसम के करवट बदलने से ठंड से कांपे लोग

By New31 Uttarakhand

मॉनसून की बारिश के बाद अब बर्फबारी से पहाड़ों पर मौसम बदल रहा है…बता दें कि मौसम ने करवट बदली और बदरी-केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को साल की पहली बर्फबारी हुई..वहीं बर्फबारी देर शाम तक होती रही। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है.. केदारनाथ में तापमान माइनस में जा रहा है फिर भी यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। यहां 100 से अधिक मजदूर लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों, नंदा घुंघटी की चोटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में इजाफा हो गया है… वहीं केदारनाथ में इस साल की पहली बर्फबारी हुई जिससे चारों तरफ की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।

केदारनाथ में बर्फ से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं… साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। केदारपुरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.