चोरगाड में ट्रैप कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ, और 35-40 हिम तेंदुओं के होने की जताई जा रही संभावना

By New31 Uttarakhand

बता दें की नेलांग घाटी के चोरगाड क्षेत्र में हिम तेंदुए की चहलकदमी ट्रैप कैमरे में कैद हुई है।वहीं पिछले साल शीतकाल के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट बंद होने से पूर्व पार्क प्रशासन ने क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर 40 ट्रैप कैमरे लगाए थे।साथ ही आपको बता दें की पार्क प्रशासन की टीम धीरे-धीरे इन ट्रैप कैमरों को निकाल रही है।

वहीं गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में करीब 35 से 40 हिम तेंदुए होने का अनुमान है। और यहां हिम तेंदुए के साथ भूरा, काला भालू, लाल लोमड़ी, हिमालयन मोनाल, भरल, अरगली भेड़ आदि कई वन्यजीव पाए जाते हैं, वहीं शीतकाल में वन्यजीवों की निगरानी व अनुसंधान के उद्देश्य से पार्क प्रशासन यहां ट्रैप कैमरे लगाता है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल भी पार्क प्रशासन ने पार्क क्षेत्र के केदारताल, गोमुख ट्रैक, नेलांग घाटी के कारछा, चोरगाड, तिरपानी व नीलापानी तथा भैंरोघाटी, गरतांग गली में कुल 40 ट्रैप कैमरे लगाए थे,और हाल में पार्क प्रशासन की एक टीम नेलांग घाटी के चोरगाड में लगाए गए ट्रैप कैमरों को निकालकर लाई जिसमें से एक ट्रैप कैमरे में हिम तेंदुआ घूमता हुआ दिखा है ,जबकि एक अन्य में तस्वीर कैद हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.