देश के कई हिस्सों में भारी बारिश बाढ़ और भूस्खलन की वजह से लोगों के सामने मुसीबत बढ़ गई है| बाढ़ के पानी में कहीं मकान डूब गए हैं तो कहीं गाड़ियां बह गईं हैं. पहाड़ी इलाकों वाले राज्यों में भी आसमानी आफत के साथ भूस्खलन की घटना से लोग दहशत में हैं|
बैतूल में सैलाब में फंसे कई लोग
मध्य प्रदेश के बैतूल से भी हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां शिवधाम में सैलाब आने से बड़ी संख्या में लोग फंस गए,भारी बारिश के बाद पहाड़ी से पानी तेजी से नीचे गिर रहा है और लोग रेलिंग पकड़ कर खड़े दिखे. बैतूल के रानीपुर इलाके में शिवधाम भोपाली परिसर में अचानक आए सैलाब से सैकड़ों लोग फंस गए. ऊपर से पानी की तेज धार गिर रही थी और नीचे बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखे. शिवधाम में बनी रेलिंग लोगों के लिए सैलाब के बीच सहारे का काम करती नजर आई. सीढ़ियों पर खड़े लोग रेलिंग के सहारे अपनी जान बचाने की कोशिश करते नजर आए. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ|
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का रेड अलर्ट
छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है| भारी बारिश की वजह से बस्तर के कई इलाके पानी में डूब गए हैं. जगदलपुर में सड़कों पर 8 फीट तक पानी जमा है. नदियों का पानी रिहायशी इलाके को डूबोने लगा है| बस्तर के जगदलपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पूरा इलाका पानी में डूबा हुआ है. रिसॉर्ट की निचली मंजिल पानी में समा गई है. हर तरफ पानी ही पानी है|
हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को प्रदेश में मानसून कुछ कमजोर रहा. धर्मशाला और शिमला में हल्की बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे|
दक्षिण भारत में भी आसमानी आफत
दक्षिण भारत में भी आसामानी आफत कहर बनकर टूटी है, कर्नाटक से लेकर केरल तक हाराकार मचा है. कर्नाटक के बेलगावी में आसमानी आफत के आगे लोग बेबस और लाचार नजर आए. बारिश का पानी लोगों के घरों के बाहर जमा हो गया. पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है. लिहाजा लोग घुटने भर पानी में आने जाने को मजबूर दिखे|
केरल के कई हिस्सों में बाढ़ से मुसीबत
केरल के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है| केरल के कोच्चि में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं. पेरियार नदी उफान पर है. नदी किनारे बना मंदिर पानी में डूब गया है| प्रशासन नदी किनारे के इलाकों को खाली कराने में जुट गया है. मौसम विभाग ने केरल के तटीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है और मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है|
PENNDE BY-SONIYA RANA
DATE- 10-08-2022