सिक्किम की टनल बनी मौत का जाल, 20 मजदूरों की दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में हुए भीषण हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, टनल के भीतर मीथेन गैस भरने और मलबा गिरने के कारण यह हादसा हुआ। कुल 25 मजदूर टनल के अंदर मौजूद थे, जिनमें से 20 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 5 मजदूर अब भी टनल के भीतर फंसे हुए है। एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें पिछले 24 घंटे से लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। हालांकि टनल में जहरीली मीथेन गैस, ऑक्सीजन की कमी और भारी मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

बचाव कार्य के दौरान कई रेस्क्यूकर्मी भी जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, टनल के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर लगभग 40 मिनट तक ही प्रभावी रह पा रहे हैं, जिसके कारण रेस्क्यू टीमों को बार-बार बाहर लौटना पड़ रहा है। फिलहाल बचाव एजेंसियां विशेष सुरक्षा साधनों की मदद से फंसे मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.