सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चे लंबे समय से हो रहा हैं…फैंस को कपल को एक होते देखने की बेसब्री थी और ये अब कुछ ही दिनों में होने जा रहा है….लगातार सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खबरें सामने आ रही हैं.

अब चर्चा है कि कियारा-सिड राजस्थान के जैसलमेर में शादी करने वाले हैं. जिसके लिए दोनों 5 फरवरी को राजस्थान पहुंचेंगे….शादी की सारी प्री-वेडिंग रस्में भी यहीं होंग..जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी करेंगे…दोनों की शादी 6 फरवरी को होने जा रही है..इससे पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी होंगी. 4 और 5 फरवरी को शादी से जुड़ी रस्में होने का अंदाजा लगाया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो कियारा के एक एड शूट की है, जिसमें कियारा एक दुल्हन बनी थीं. अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने मेंहदी लगाई थी और यह खूबसूरत लहंगा पहना था. इस एड शूट के लिए कियारा ने वीना नागदा से अपने हाथों में मेहंदी लगवाई थी. जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.