दुकान मालिक हो जाएं सावधान! हल्द्वानी में चोरों के निशाने पर है बाजार

दुकान मालिक हो जाएं सावधान! हल्द्वानी में चोरों के निशाने पर है बाजार
By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती देर रात अज्ञात चोरों ने काठबांस मार्केट स्थित तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके शटर के ताले तोड़ दिए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, सुबह जब दुकान मालिक अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकानों के शटर के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाकर जांच करने पर गल्ले में रखी नकदी गायब मिली, जबकि कुछ सामान भी चोरी हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि क्षेत्र में नशे के आदी कुछ लोग लगातार इस तरह की चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आएगी।लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र के व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.