Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के बर्थडे पर फैन्स की पूरी हुई ‘मन्नत’, SRK ने देर रात फैन्स पर लुटाया प्यार

By New31 Uttarakhand

king Birthday: बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान का आज 57वां जन्मदिन मना रहे हैं.. बता दें हर साल उनके फैंस आधी रात को उनके जन्मदिन के दिन उनकी झलक पाने के लिए मन्नत के सामने जमा हो जाते हैं… वहीं हर साल के जैसे इस साल भी शाहरुख ने अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ा…जी हां देर रात शाहरुख ने फैंस को अपनी झलक दिखाई|

आपको बता दें कि शाहरुख खान को लोग बहुत पसंद करते हैं. उनकी फैंस फॉलोइंग बेहद है, सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी शाहरुख पर जान देते हैं। अपने जन्मदिन की ही रात को शाहरुख अपने बेटे के साथ फैन्स के सामने आए.. शाहरुख ने ब्लैक टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे। शाहरुख के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी मौजूद थे, जो काफी क्यूट दिख रहे थे। फैंस शाहरुख के साथ-साथ अबराम को भी बहुत पसंद करते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे ये फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी.. इसके आलावा शाहरुख फिल्म डंकी में भी नजर आएंगे। जो की 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख फिल्म जवान में नजर आएंगे। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था। जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.