बालीवुड फिल्म में नजर आएंगे देहरादून के शान, तीन वेबसीरीज में निभा चुके हैं मुख्‍य किरदार

By New31 Uttarakhand

देहरादून के थिएटर से अभिनय की शुरुआत करने वाले शान मिश्रा जल्द ही बालीवुड फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता जैकी श्राफ, मनीषा कोइराला, आशीष विद्यार्थी सहित कई दिग्गज कलाकार भी हैं। फिल्म की शूटिंग इसी महीने के अंत में दून, ऋषिकेश और मसूरी में होगी। शूटिंग से पूर्व शान समेत कई कलाकार सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात करेंगे।

कई टीवी धारावाहिक में किया काम

देहरादून के जाखन निवासी शान मिश्रा की पढ़ाई कारमन स्कूल से हुई। वर्ष 2013 से 2016 तक अविकल थिएटर ग्रुप से जुड़े। वर्ष 2018 में वह मुंबई चले गए। यहां कई टीवी धारावाहिक में काम किया। शान ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि यह फिल्म युवा वर्ग को बेहतर जीने और अच्छे कार्य करने का संदेश देती है।

जल्द ही रिलीज होंगी खानदानी और द घोस्ट राइटर वेबसीरीज

बालीवुड में काम करने का अलग ही आनंद है। देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में 15 से 20 दिन का शूटिंग शेड्यूल है। अब तक तीन वेबसीरीज द घोस्ट- मंगला, गंदी बात सीजन-5, एनआरआइ हादसा और अभय सीजन-2 में मुख्य किरदार निभा चुके हैं। जल्द ही खानदानी और द घोस्ट राइटर वेबसीरीज रिलीज होंगी। अब तक शान कई टीवी धारावाहिक में काम कर चुके हैं। सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल के अलावा आजाद चैनल पर प्रसारित लवपंथी में अर्जुन पंडित का मुख्य किरदार निभाया।

मिस्टर उत्तराखंड भी रह चुके शान

शान ने बताया कि उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक रहा है। वर्ष 2014-15 में सिनमिट कम्युनिकेशन की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड का खिताब जीता। इसके अलावा 2018 में दिल्ली में यंग अचीवर्स नेशनल अवार्ड जीता। इसके अलावा वर्ष 2013 में मिस्टर आइएमए समेत स्थानीय स्तर पर कई खिताब जीते।

Date : 05-June-2022

Penned by Reeta Joshi

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.