सेरेना विलियम्स ने की संन्यास की घोषणा.

By New31 Uttarakhand

टेनिस दिग्गज सेरेना विलियमस ने आज टेनिस जगत से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने इसका ऐलान अपने इंस्टाग्राम के जरिए की है|

दुनिया भर में टेनिस के जरिए अपने लोहा मनवाने वाली अमेरिका की महान टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है| वोग के सितंबर अंक के कवर पर आने के बाद 40 वर्षीय टेनिस दिग्ग्ज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है. वह समय हमेशा कठिन होता है जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं. मेरी अच्छाई है कि, मैं टेनिस का आनंद लेती हूं. पर अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है|

सेरेना ने इंस्टा के जरिए की रिटायरमेंट की घोषणा

टेनिस दिग्ग्ज सेरेना विलियम्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जीवन में एक समय ऐसा आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है. वह समय हमेशा कठिन होता है जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं. मैं टेनिस का आनंद लेती हूं. लेकिन अब उलटी गिनती शुरू हो गई है. मुझे एक माँ होने, अपने आध्यात्मिक लक्ष्यों और अंत में एक अलग, लेकिन सिर्फ रोमांचक सेरेना की खोज पर ध्यान केंद्रित करना है. मैं आने वाले कुछ हफ्तों का आनंद लेने वाली हूं|

6 बार जीता था यूएस ओपन का खिताब
महिला टेनिस की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर में कुल 6 बार यह खिताब जीता था. उन्होंने साल 1999, 2002, 2008, 2012, 2013 और 2014 में यूएस ओपन का खिताब पर कब्जा किया था. वहीं वह 23 बार की गैंड स्लैम विजेता भी रही हैं. हालांकि पिछले कुछ वक्त से वह लगातार चोटिल चल रही थी और टेनिस कोर्ट पर उनका फॉर्म भी उनका साथ नहीं दे रहा था. अपने खराब फॉर्म के कारण लंबे समय से उनके रिटायरमेंट की बात खबरों में चलती रही है|

PENNDE BY-SONIYA RANA
DATE-10-08-202
2

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.