हरिद्वार में दो साधुओं की हत्या से सनसनी, जंगल में गड्ढे से मिले शव

By New31 Uttarakhand

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने पुलिस को साधु सेवा गिरी और उत्तम गिरी के लापता होने की सूचना दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मंदिर के पास के जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि दोनों साधुओं की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दफना दिया गया था। इसके बाद मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.