प्रभास की ‘आदिपुरुष’ देख यूजर्स बोले- ब्लॉकबस्टर ,जमकर उड़े नोट और बजी तालियां

By New31 Uttarakhand

बता दें की काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तब से लोगों ने इसे कभी सितारों के लुक के लिए तो कभी फिल्म के वीएफएक्स के लिए जमकर ट्रोल किया गया है। जिसके बाद मेकर्स ने इसके वीएफएक्स को दोबारा सही किया, जिसमें तकरीबर 100 करोड़ रुपये की लागत आई। खैर अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो चलिए जानते हैं कि दर्शकों को यह कैसी लगी।फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए थिएटरों के बाहर भीड़ लगी हुई है।

वहीं सोशल मीडिया पर भी अब आदिपुरुष को लेकर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरदार हुई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म के शो सुबह 4 बजे से शुरू हो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म देखने के बाद लोग क्या बोलेएक यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष शानदार फिल्म है, एक ग्रेट बीजीएम के साथ फुल एंड फुल रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स…प्रभास की एक्टिंग शानदार..अन्य कास्टिंग भी अच्छी की गई है…गाने बिग प्लस हैं…वीएफएक्स अच्छा नहीं है…कुल मिलाकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये फिल्म इंडियन सिनेमा का गर्व है। प्रभास अन्ना की एक्टिंग जबरदस्त है।फिल्म के विजुअल्स बहुत ही शानदार हैं और थ्रीडी के शॉट्स तो नेक्स्ट लेवल हैं।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मूवी अच्छी थी, कुछ विजुअल्स थोड़े डल थे, लेकिन ओवरऑल वीएफएक्स बिग स्क्रीन पर अच्छे लग रहे थे। प्रभास अन्ना आपको फिल्म के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद।’ फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, “हमारी आने वाली जनरेशन को भारतीय परंपरा के बारे में जानने दो। परिवार के साथ आदिपुरुष थिएटर में जाकर देखें”।आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है, जबकि कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल प्ले निभाया है। वहीं हनुमान के रोल में देवदत्त नागे हैं। फिल्म के ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करने की उम्मीद है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.