कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है बुधवार को भी जिले में 58 नए मरीज मिले वही एसटीएस में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई यह एक सप्ताह में एसटीएस में कोरोना से दूसरी मौत है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने बताया कि हल्द्वानी एक निवासी युवक का एसटीएस में उपचार चल रहा था पिछले 7 दिन से उसकी हालत नाजुक थी जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी वही उसका रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था और दोनों किडनी खराब हुई थी और मंगलवार रात करीब 12:30 बजे उसने दम तोड़ दिया उधर बुधवार को जिले में कोरोना के 58 नए मरीज मिले जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 248 पहुंच गई।
जेल आने वाले बंदियों को 3 दिन किया जाएगा क्वॉरेंटाइन-
हरिद्वार जेल में बड़ी संख्या में बंदियों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर हल्द्वानी उपकारागार प्रशासन ने भी सख्ती कर दी है जिसके तहत नये बंदियों को 3 दिन का क्वॉरेंटाइन रखना होगा अगर किसी बंदी को अस्पताल भेजा जाता है तो उसे वापसी में भी क्वॉरेंटाइन रहना होगा।
प्रदेश का पिछले 24 घंटे का आंकड़ा-
जिलेवार आंकड़ों को देखे तो पिछले 24 घंटे में देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 162, इसके अलावा हरिद्वार में 17, नैनीताल में 58, अल्मोड़ा में 12, पौड़ी में 11, टिहरी में 5, उधम सिंह नगर में 10, रुद्रप्रयाग में 14, चंपावत में 5, और पिथौरागढ़ में 4 मामले सामने आये है। फिलहाल कोरोना संक्रमण की दर 12.70 % और रिकवरी दर 94.34 % दर्ज की गई है प्रदेश में बुधवार को 434 मरीज ठीक हुए और अब एक्टिव मरीजो की संख्या 1790 हो गई है।
Date – 04. 08. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt