बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन के बाद फंसे 14 विदेशी ट्रैकर, रेस्क्यू करने एसडीआरएफ की टीम हुई रवाना

By New31 Uttarakhand

बता दें की रवि कुमार, NOLS INDIAN PROGRAM DIRECTOR रानीखेत व श्री सुरेश मधान, US एम्बेसी द्वारा दिनाँक 20 अप्रैल 2023 की रात्रि पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन होने से ग्लेशियर पर प्रशिक्षण हेतु गए 14 ट्रैकर (13 विदेशी व 01 भारतीय) के फंसने की सूचना दी गयी।उक्त सूचना पर स्थानीय शासन व प्रशासन ट्रैकरों की सुरक्षा व रेस्क्यू किये जाने हेतु सक्रिय हो गए।

वहीं उच्चाधिकारियों द्वारा ट्रैकरों की सहायता हेतु अपने-अपने विभाग से संबंधित यथा आवश्यक व्यवस्था मय मेडिकल किट, एम्बुलेंस, चिकित्सक टीम, खान पान व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों को तैयार रहने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही इसी क्रम में शासन-प्रशासन की अन्य टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ASI महिपाल सिंह के हमराह SDRF टीम ट्रैकरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सामान के घटनास्थल हेतु रवाना हो चुकी है। वहीं रेस्क्यू टीम इंचार्ज द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से अवगत कराया गया कि रेस्क्यू टीम खाती गांव से आगे पैदल ट्रेक पर जा रही है। मौके पर पहुँचकर वहां की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.