भारी बारिश के चलते कल यहां बंद रहेंगे स्कूल

By New31 Uttarakhand

बता दें की प्रदेश में भारी बारिश के चलते नैनीताल में कल स्कूल बंद रहेंगे। वहीं इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही आपको बता दें की प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है, नदी-नालों का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है, वहीं कई जगह सड़कें ध्वस्त हो गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के भौर्या मोड़ के पास थुवा की पहाड़ी से भूस्खलन होने से सड़क पर पत्थर और बोल्डर आने यातायात ठप हो गया और भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी उफान पर आने से पानी आबादी क्षेत्र में घुस गया। वहीं लगातार बिगड़ रहे मौसम और बारिश को देखते हुए डीएम वंदना सिंह ने कल सात जुलाई को जिले के समस्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.