उत्तराखंड में आसमान से गिरी बारिश मुसीबत साबित हो रही है राज्य के कई इलाकों से बादल फटने की घटनाएं समाने आई हैं, जिससे अबतक 15 लोगों की जान जा चुकी हैं बता दे भारी बारिश से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केदारनाथ जाने वाले बहुत से तीर्थयात्री मार्ग अवरुद्ध होने से बीच में फस गए है। वही राहत और बचाव कार्य जारी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 7,234 तीर्थयात्रियों को बचाया गया है। फसे हुए तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए सेना की भी सहायता ली जा रही है ,इस आपदा में लापता हुए तीर्थयात्रियों को खोजने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही NDRF, SDRF और उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी तीर्थयात्रियों को बचाने और लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए है। बता दे उत्तराखंड में, अब तक 300 से अधिक सड़कों में यातायात अवरुद्ध हो चुका है। इन अवरुद्ध मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे है, प्रशासन के मुताबिक 191 सड़कें अभी भी बंद हैं। आवाजाही बहाल करने और संपर्क सुनिश्चित करने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को शामिल करते हुए एक बड़े अभियान के तहत सड़कों की दुरुस्त किया जा रहा है।
केदारनाथ मैं फिर से हुई डरा देने वाली घटना,आसमान से लगातार गिर रही आफत