राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी से भरा दिन रहा शनिवार, 37 डिग्री पहुंचा पारा

By New31 Uttarakhand

बता दें की शहर में शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, वहीं दून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।साथ ही आपको बता दें की 18 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों और 19 को उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 19 अप्रैल को गर्मी से राहत की उम्मीद है।वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो तीन दिन में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेशवर, अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिन में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.