सरिता आर्या ने कहा गांव के हर एक परिवार तक पहुंचाए बिजली

By New31 Uttarakhand

बता दे की भवाली ,नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने कहा है कि गांवों में हर परिवार को बिजली कनेक्शन देने के साथ ही शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। साथ ही घरों के ऊपर से होकर गुजरने वाले तारों को भी हटाया जाए। और इस कार्य के लिए विधायक निधि से धनराशि दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका हाल में मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य बिजली’ महोत्सव का उद्घाटन विधायक सरिता आर्या, भीमताल विधायक प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा और डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया। वही ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि इस सौभाग्य योजना से जिले में 22829 परिवारों को बिजली का लाभ दिया गया है, और इसमें 17.64 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से जिले में 118 तोकों को विद्युतीकृत और दो पोषक नलकूप निर्मित किए गए हैं।

वही ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा है कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र में जहां भी समस्या है उसे चिह्नित कर उनका समाधान किया जाएगा, साथ ही इसका संचालन हेमंत बिष्ट ने किया है। वही 15 लाभार्थियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया है।वही इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, भावना मेहरा, शिवांशु जोशी, एसडीओ मनोज तिवारी, नोडल अधिकारी अभिषेक शर्मा, ईई नितिन सिंह गर्खाल, ईओ संजय कुमार, पुष्कर जोशी, मीना बिष्ट, बालम मेहरा, उमा पढालनी, आदि भी मौजूद रहे।

Date -27/07/2022
Pennde By -Naina

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.