अल्मोड़ा मे रोडवेज बस से कुचलकर सफाई कर्मचारी की हुई दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

अल्मोड़ा के लोअर माल रोड पर स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई, जिसमें रोडवेज की बस से कुचलकर एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल इस हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। आपको बता दे हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग और वाल्मीकि समाज के पदाधिकारी घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। वही पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंचकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है। हालांकि मृतक के परिवार को जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना मिली, वहां कोहराम मच गया और पूरा परिवार शोक में डूब गया।

दरअसल घटना उस वक्त की है जब बृहस्पतिवार को दिल्ली से बागेश्वर की ओर जा रही रोडवेज की बस (संख्या यूके-07-ए-4449) माल रोड पर खराब हो गई। बस को आईएसबीटी के वर्कशॉप तक ले जाने के लिए डिपो ने एक चालक को मौके पर भेजा। चालक बस को लेकर वर्कशॉप के पास पहुंचा और बस को आईएसबीटी गेट से टकरा दिया। जिसके बाद उसने अंदर खड़ी चार-पांच बसों पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बस के पीछे सफाई कर रहा सफाई कर्मचारी विकास उर्फ विक्की जिसकी उम्र 36 है जो की वाल्मीकी बस्ती का रहने वाला है वो उसी बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके पर ही फरार हो गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.