सल्ट विधायक महेश जीना ने मोटर मार्ग का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को दी सौगात

By New31 Uttarakhand

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड स्याल्दे  में विघायक महेश जीना ने प्रघानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत तामाढौ़न-गोलना मोटर मार्ग का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया । यह मोटर मार्ग बनने से तामाढौन, सेलीपाटली, सुनोली, टिटरी, गोलना, सनड़भीड़ा आदि गांव को देघाट मोटर मार्ग से जोडा जायेगा।  इस मोटर मार्ग के बनने से कई गांवों को सडक सुविधा का लाभ मिलेगा। विधायक महेश जीना ने कहा तामाढौन गोलना मोटर मार्ग की मांग ग्रामीण चुनाव के समय से कर रहे थे। ग्रामीणों की प्रथम मांग तामाढौन गोलना मोटर मार्ग बनाये जाने पर थी। ग्रामीणों का सड़क का सपना अखिर साकार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि हमें चार से पांच किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते थे। अब हमें सड़क से काफी लाभ मिलेगा। सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा स्व0 सुरेंद्र सिंह जीना के अघूरे विकास कार्य को को पूरा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों ने विघायक महेश जीना का आभार जताया। इस कार्यक्रम में सल्ट विधायक महेश जीना, मण्डल अध्यक्ष स्याल्दे पूरन रजवार, अघिशासी अभियन्ता पीएमजेवाई गोपाल बिष्ट, महेश जोशी,  महामंत्री कुन्दन लाल, व्यापार अध्यक्ष अशोक तिवारी, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री , विघायक निजी सचिव हरी राम आर्य,  क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा, प्रधान दीप जोशी, बूथ अध्यक्ष करन मनराल, हृदयेश मेहरा, विरेन्द्र सिंह, पूरन पंचोली, चन्दन मनराल, शक्ति केन्द्र संयोजक नन्दन सिंह, मोहन मनराल, हरीराम आर्या, रंजीत मेहरा आदि  भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Date : 27-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.