बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए साल 2023 खुशियों की सौगात लेकर आया है. पहले वे शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी पठान में नजर आए और अपनी जबरदस्त अपीयरेंस से सभी का दिल जीत लिया…. इसके बाद अब वे फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर भी सुर्खियों में हैं. करीब हफ्ताभर पहले ही उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज हुआ था जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया. अब उनके नए गाने का टीजर जारी किया गया है

सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है….इस वीडियो में उन्होंने बता दिया है कि 12 तारीख को यानी कि कल उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का पॉपुलर सॉन्ग नैयो लगदा रिलीज होने जा रहा है…गाने के टीजर से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक स्लो रोमांटिक सॉन्ग है जो बेहद सूदिंग लग रहा है. बस फैंस को अब थोड़े वक्त का इंतजार करना है.

12 फरवरी को हो रहा रिलीज
सलमान ने सॉन्ग का टीजर शेयर करते हुए कहा– 12 फरवरी को सुनें नैयो लगदा. फैंस भी इस खबर से बेहद खुश नजर आ रहे हैं और सलमान खान का ये गाना सुनने के लिए एक्साइटेड हैं. सबसे बड़ी बात तो ये है कि सलमान खान वेलेंटाइन वीक के मौके पर इस गाने को रिलीज कर रहे हैं जो रोमांटिक है.