ऋषिकेश भयानक सड़क हादसे में यूकेडी नेता समेत 2 की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के ऋषिकेश से देर रात एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आयी है आपको बता दे इस हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल ये हादसा शनिवार रात को नटराज चौक पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कहर बरपाते हुए पांच गाड़ियों में ज़ोरदार टक्कर मार दी. जिनमे से एक गाड़ी यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार की थी. वही घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। साथ ही हादसा इतना खतरनाक था कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए। वही पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तरफी का माहौल बन गया और मौके से ट्रक चालक फरार हो गया।

हालांकि हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ के निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की स्तिथि गंभीर थी लेकिन आज सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान ये हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में कई अन्य लोग घायल बताये जा रहे है जिनकी अभी संख्या का पता नहीं चल पाया है। वही त्रिवेंद्र सिंह पंवार के निधन से उत्तराखंड क्रांति दल और उनके समर्थकों में शोक पसर गया है. बता दे त्रिवेंद्र पवार प्रदेश के एक लोकप्रिय और सशक्त नेता थे, जो उत्तराखंड के विकास और क्षेत्रीय मुद्दों के लिए हमेशा मुखर रहते थे. हालांकि पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों से संयम बरतने की अपील की है साथ ही दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.