Rishabh Pant Health Update : जल्द ठीक होंगे ऋषभ पंत… परिवार से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, हादसे की बताई वजह

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सड़क हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने ऋषभ पंत से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि फिलहाल, उनका इलाज मैक्स अस्पताल में ही चलेगा…साथ ही मुलाकात के बाद धामी ने बताया कि सड़क पर मौजूद एक गड्ढे की वजह से शुक्रवार की सुबह पंत की कार का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया।

YOUTUBE

ICU में ही रखे गए हैं ऋषभ पंत

आपको बता दें कि ऋषभ पंत को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है… राहत की बात बस इतनी है कि उनके ब्रेन और रीढ़ की एमआरआई रिपोर्ट सामान्‍य आई है, शनिवार को ही प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अस्‍पताल जाकर डॉक्‍टरों से पंत का हेल्‍थ अपडेट लिया। उन्‍होंने ऋषभ की मां सरोज पंत से फोन पर बात की।

हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर को सम्मान

इसके साथ ही सीएम धामी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील और कंडक्टर परमजीत को सम्मानित करने का भी एलान किया है. धामी ने कहा कि अगर सही समय पर मदद नहीं मिली होती तो कुछ भी हो सकता था. बीते दिन उत्तराखंड पुलिस ने भी दोनों को सम्मानित करने की घोषणा की थी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.