नुपुर शर्मा कई दिनों से अपनी विवादित टिप्पणी के लिए लगातार सुर्खियों में है| सुप्रीम कोर्ट ने आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर को 10 अगस्त तक गिरफ़्तारी नही करने के निर्देश दिए है| इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को बड़ी राहत दी है साथ ही यह भी कहा कि अगली सुनवाई तक उनके ऊपर किसी भी तरह की दंडात्मक कार्यवाही नहीं की जाएगी|
क्या था मामला-
बता दें कि टीवी शो के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित वह आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में नूपुर शर्मा के बयान को लेकर आक्रोश व् देखने को मिला। जिसके बाद नुपूर को जान से मरने की भी कई धमकी मिल चुकी है |
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी कड़ी फटकार-
वहीं शीर्ष अदालत ने कड़ी फटकार लगते हुए कहा कि “आज देश में जो भी हो रहा है उसके लिए नूपुर शर्मा जिम्मेदार है| जिनकी एक विवादित टिप्पणी ने पूरे देश को आग में झोंक दिया| वही नूपुर के बयान के बाद देश के कई शहरों में भारी प्रदर्शन हुआ था कई लोगों को उनके बयान का समर्थन करने की वजह से कथित तौर पर जान भी गंवानी पड़ी|
नूपुर के खिलाफ 9 राज्यों में FIR-
बता दे कि पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में देश के अलग-अलग 9 राज्यों में नूपुर शर्मा के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की थी| जानकारी के मुताबिक अपनी अर्जी में नुपुर ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट कि फटकार के बाद उनकी जान को लेकर खतरा और ज्यादा हो गया है | नुपुर ने कोर्ट से गिरफ़्तारी पर रोक लगाने के साथ अपने पर हुई सभी FIR को दिल्ली ट्रांसफर करने की भी माग की थी |
Date – 19. 07. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt