बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर निकलेगी पैदल कांवड़ यात्रा, रेखा आर्य भी होंगी शामिल

By New31 Uttarakhand

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि लैंगिक असमानता को खत्म करने को लेकर सरकार ने संकल्प लिया है। इसलिए 26 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ 26 जुलाई को हरिद्वार हर की पैड़ी से 25 किलोमीटर की पैदल कावंड यात्रा निकलेगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने कहा कि वह खुद इस यात्रा में शामिल होंगी। इस दिन हरिद्वार में हर की पैड़ी से कांवड में जल भरकर ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, लैंगिक असमानता को खत्म करने को लेकर सरकार ने संकल्प लिया है। सावन के इस पवित्र महीने में एक संदेश उन माता-पिता और समाज को दिया जाए जो लड़कियों को लेकर कम सोच रखते हैं।

मंत्री ने कहा कि यात्रा का शुभारंभ पंचदशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक हरिगिरी जी महाराज करेंगे। सुबह छह बजे गंगा पूजा और महात्माओं के शंखनाद के साथ अवधेशानंद जी महाराज, राज राजेश्वरानंद, रामदेव, कैलाशानंद, जिले के संगठन से जुड़े लोग, विधायक, जूना अखाड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगेप्रदेश के अलग-अलग जिलों से आंगनबाड़ी बहनें एवं खेल विभाग की छात्राएं भी यात्रा में शामिल रहेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक कर यात्रा का समापन करेंगे।

भ्रूण का परीक्षण करने वाले अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा।
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि बेटियों को गर्भ में ही मार देना या फिर भ्रूण का परीक्षण कराना एक दंडनीय अपराध है, लेकिन फिर भी अमूमन यह देखने में आया है कि इस तरह के कृत्य अभी भी चोरी छिपे कुछ पैथोलॉजी, नर्सिंग होम व अस्पताल करते हैं। मंत्री ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस तरह के कृत्य करने वालों की सूचना विभाग को टोल फ्री नंबर 181 पर देगा उनके नाम को गोपनीय रखते हुए उसे ईनाम दियाजाए गा।

राज्य की रजत जयंती पर लैंगिक असमानता को करेंगे खत्म
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 2025 में हम रजत जयंती मना रहे हैं, तब तक हमें इस लैंगिक असमानता को खत्म करना है। उम्मीद है 2025 में 1000 बालकों पर 1000 बालिकाओं का आंकड़ा होगा।

DATE- 21-07-2022

PENNDE BY-SONIYA RANA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.