चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट हुआ जारी

By New31 Uttarakhand

बता दें की मौसम विभाग ने भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के नामित अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, 19 जुलाई के लिए सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 जुलाई को जिले में भी भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.