रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाढ़ पीड़ितों को बांटे खाने के पैकेट

By New31 Uttarakhand

बात दें की रणदीप हुड्डा अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह वीर सावरकर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जिसके किरदार के लिए अभिनेता ने जमकर मेहनत की है।

वहीं इस फिल्म के अलावा भी रणदीप इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल वह खुले दिल से लोगों की सेवा के लिए भी जाने जाते हैं और इस बार भी अभिनेता ने वही किया है। हाल ही में रणदीप ने हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। आपको याद होगा, साल 2018 में रणदीप हुड्डा ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए कोई पार्टी नहीं रखी थी। इसके बजाय वो बाढ़ से तबाह हो चुके केरल पहुंच गए और खालसा एड के साथ राहत कार्य में शामिल हुए थे। उन्होंने महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पीने का पानी भी उपलब्ध कराया है। अब एकबार अभिनेता ने साबित कर दिया है कि वह गोल्डन हार्ट वाले शख्स हैं।

लगातार हो रही बारिश और कई जगहों पर बादल फटने की घटना से काफी तबाही हुई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके बाढ़ से पीड़ित हैं। वहां काफी जलभराव हो गया है और लोगों के पास खाने-पीने के सामान के टोटा है। यही हाल हरियाणा का भी है। ऐसे में रणदीप हुड्डा ने लोगों की मदद करने की ठानी और हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों को भोजन के पैकेट वितरित किए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.