Ramnagar: रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,हाथी दांत के साथ 3 तस्कर हुए गिरप्तार

By New31 Uttarakhand

एस टी एफ देहरादून को ये सूचना प्राप्त हुई कि नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में वन तस्करो का गिरोह है ,जो हाथी के दांत और अन्य जीव-जंतुओं की तस्करी कर रहा है ,जिस पर रामनगर वन प्रभाग की एसओजी टीम ,एसटीएफ टीम और पुलिस टीम ने सयुक्त रूप से कारवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरप्तार कर लिया है ,जिनके पास से 9किलो का हाथी का एक दांत भी बरामद हुआ है.

बता दे की जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग की ऐसीएफ़ पूनम कैंथोला ने बताया कि आज देहरादून से आई एसटीएफ टीम,रामनगर वन विभाग की एसओजी टीम और पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरप्तार किया है, जिसमे दीपक छिम्वाल जो ग्राम पवलगड़ थाना कालाढूंगी नैनीताल का निवासी है ,वहीं दूसरा अभियुक्त अरविंद गुप्ता बाजपुर का निवासी है ,तो वहीं तीसरा अभियुक्त अमित भी बाजपुर का रहने वाला है .

साथ ही आपको बता दे की पूनम कैंथोला ने बताया है कि इनके पास से 1 हाथी दांत करीब 9 किलो जिसकी लंबाई 107 सेमी ,और गोलाई 33 सेमी है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इन तस्करों को सयुक्त टीम द्वारा मनकंठपुर पवलगढ़ तहसील कालाढूंगी से गिरप्तार किया गया है, जिसके बाद इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की गई है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.